नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- पांवटा साहिब में किसानों के गन्ने की खरीद शुरू हो गयी है। उत्तराखंड के डोईवाला स्थित शुगर मिल में किसानों का गन्ना जाना शुरू हो गया है जिसके लिए पांवटा साहिब में 2 तोल कांटे स्थापित किये गए है। जहाँ पर किसानों से गन्ना खरीदा जा रहा है। गन्ना खरीद की प्रक्रिया दिसंबर से शुरू हो गयी थी जो मार्च तक जारी रहेगी।सिरमौर में पांवटा साहिब के मैदानी इलाकों में गन्ने का उत्पादन भारी मात्रा में होता है। धान , गेहूं और गन्ना यहाँ किसानों की प्रमुख फसलें रहती है। करीब 1500 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि पर यहां किसान गन्ने की बुवाई करते है। हालाँकि उत्पादन का 70 प्रतिशत गन्ना स्थानीय गुड़ व् शक़्कर बनाने वाली चर्खियों को किसान बेच देते है जबकि ज्यादातर किसान यहां की सोसाइटी के माध्यम से उत्तराखंड के डोईवाला स्थित शुगर मिल में भी गन्ना बेचते हैं जो उत्पादन का करीब 30 प्रतिशत भाग रहता है।इस बार किसानो की सुविधा के लिए 2 तोल कांटे पांवटा साहिब में स्थापित किये गए है जहाँ से किसान अपना गन्ना उत्तराखंड के डोईवाला स्थित शुगर मिल को भेज देते है। दिसंबर से मार्च तक शुगर मिल द्वारा गन्ने की खरीद की जाती है जिससे पांवटा साहिब के अधिकतर किसान लाभान्वित होते है। इन दोनों पांवटा साहिब में किसानो को गन्ना भेजने में कोई परेशानी नहीं हो रही है , किसानो को ज्यादा दिनों तक गन्ना तुलवाने का इंतज़ार नहीं करना पड़ रहा है। किसानो को उम्मीद है की इस बार यहाँ से गन्ने के निर्यात में बढ़ोतरी होगी। किसानो का कहना है की उन्हें शुगर मिल से अच्छे दाम मिल जाते है। लेकिन जब वहां गन्ने की खरीद बंद हो जाती है तो किसान स्थानीय गुड़ की चर्खियों में भी गन्ना बेच देते है।
Breakng
- सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
- 15 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज, पांच स्थानों पर होगा राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास
- मानसून से पहले लोक निर्माण विभाग अलर्ट मोड पर निगरानी
- 03 जून को बस की टक्कर से जख्पी महिला की पीजीआई में मौत, चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
- सिरमौर में 15 जून को आयोजित होगी जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल
- ज़िला सोलन के विभिन्न स्थनों पर 15 जून को आपदा से निपटने के लिए होगी मॉक ड्रिल
Saturday, June 13