चंडीगढ़। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज थाना सीटी-2 जि़ला बरनाला में तैनात ए.एस.आई. सुरिन्दरपाल सिंह को 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ए.एस.आई को शिकायतकर्ता जसवीर कौर निवासी ढिल्लों नगर, जि़ला बरनाला की शिकायत पर पकड़ा है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि उक्त ए.एस.आई. द्वारा उसे एक केस में अदालत से ज़मानत दिलाने में मदद करने के बदले एक लाख रुपए की माँग की गई है और सौदा 50,000 में तय हुआ है।
विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 20,000 रुपए की रिश्वत लेते मौके पर ही पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21