Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौहान में नवनिर्वाचित प्रधानों व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    • पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    • पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए बना दी जाएगी अल्टरनेट रोड- सोलंकी
    सिरमौर

    नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए बना दी जाएगी अल्टरनेट रोड- सोलंकी

    By Himachal VartaJanuary 12, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (संजय सिंह):-सरकार के बनते ही नाहन के नवनिर्वाचित विधायक अजय सोलंकी ने विकास कार्यों का बिगुल भी फूंक दिया है। विधायक के द्वारा मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं में नासूर साबित हो रहे ट्रैफिक जाम समस्या से निजात दिलाने के लिए एक जटिल समस्या का हल निकाल लिया है। एनएच-907ए से मेडिकल कॉलेज तक एक अल्टरनेट रोड बनाए जाने को लेकर योजना को अमलीजामा पहनाया जाना शुरू भी कर दिया गया है। वही लोक निर्माण विभाग के द्वारा नाहन-शिमला एनएच से मेडिकल कॉलेज तक के लिए सड़क की एलाइनमेंट फाइनल कर ली गई है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ दलवीर सिंह राणा के द्वारा इस सड़क के लिए दो प्रपोजल तैयार किए गए हैं। जिसमें एक प्रपोजल करीब 1200 मीटर की है जबकि दूसरी प्रपोजल 900 तैयार की गई है। इस वैकल्पिक मार्ग की सबसे अच्छी बात तो यह है कि इसकी चौड़ाई 8 मीटर से 10 मीटर तक रखी जानी तय की गई है।इस वैकल्पिक मार्ग को बनाए जाने में वेटरनरी एग्रीकल्चर तथा रेवेन्यू विभाग की जमीन का कुछ हिस्सा बीच में आ रहा है। विधायक अजय सोलंकी के द्वारा आश्वस्त करते हुए कहा गया कि इस वैकल्पिक मार्ग के लिए उपायुक्त के माध्यम से विभागों से अनापत्ति पत्र लिया जाएगा। विधायक सोलंकी ने यह भी कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए एक सेफ पैसेज का होना उनकी पुरानी समस्या थी।उन्होंने कहा कि इसके लिए कई बार पूर्व सरकार और प्रशासन को भी अवगत कराया गया मगर कोई समाधान नहीं निकल पाया था। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार एक बेहतर व्यवस्था के साथ जन सेवा के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा वर्षों पुरानी इस समस्या का समाधान बहुत जल्द कर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।वही लोक निर्माण विभाग के एसडीओ दलबीर सिंह राणा ने बताया कि इस वैकल्पिक मार्ग के लिए एलाइनमेंट फाइनल हो गई है। मेडिकल प्रबंधन से जमीन का रेवेन्यू रिकॉर्ड मांगा गया है। वहीं मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ श्याम कौशिक ने कहा कि वैकल्पिक मार्ग के समाधान हेतु सोलंकी ने पूरी तरह से आश्वस्त किया है कि अन्य विभागों की जमीन संबंधी एनओसी के लिए समाधान भी कर लिया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौहान में नवनिर्वाचित प्रधानों व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    • पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.