श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):-हिमाचल प्रदेश के नौहराधार और हरिपुरधार में इस वर्ष में पहली बार भारी हिमपात हुआ है, जिससे किसानों और बागवानों के चेहरे पर खुशी खिल उठी है। वहीं क्षेत्र में बर्फबारी के चलते तापमान में भी काफी गिरावट आई है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।ठंड के प्रकोप से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। वही, बर्फ़बारी होने से वाहनों के भी स्किड होने का खतरा बना रहता है। बीती रात भी हरिपुरधार में 1 फुट ताजा बर्फबारी हुई है। कई महीनों से बारिश ना होने के कारण किसानों की फसलें पीली पड़ गई थी, जिसने किसानों को चिंता में डाल दिया था।वहीं, बर्फ़बारी के न होने से सेब के पौधो पर भी विपरीत असर पड़ रहा था परंतु अब बर्फबारी होने के बाद किसानों तथा बागवानों ने राहत की सांस ली है।
Breakng
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
- पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
- पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
- माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Monday, June 15
