नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा)हिमाचल प्रदेश नवनिर्वाचित सरकार द्वारा बड़ा फेरबदल आईएएस और एचएएस अधिकारियों को लेकर किया गया है जिसमें पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन को भी ट्रांसफर कर उनकी जगह गुंजीत सिंह चीमा को लाया गया है।आपको बता दें कि पांवटा साहिब में इससे पहले विवेक महाजन एसडीएम पद पर सेवाएं दे रहे थे रविवार को भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की अहम बैठक में बड़ा फेरबदल करते हुए 13 आईएएस और 9 एचएएस अधिकारियों को बदला गया है।बता दें कि गुंजीत सिंह चीमा इससे पहले भी पांवटा साहिब में ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर के पद पर काम कर चुके हैं उस वक्त भी उन्होंने पंचायतों में काफी अच्छा काम किया था यंग ऑफिसर है जिसके कारण वह एक डायनेमिक ऑफिसर भी माने जाते हैं।उम्मीद है कि पांवटा साहिब का विकास और सामाजिक तानेबाने को समझते हुए एक मजबूत अधिकारी बनकर काम करेंगे।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
