हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह -उपायुक्तनाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (संजय सिंह): – जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आगामी 26 जनवरी को ऐतिहासिक नाहन चौगान में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष मंत्री हर्षवधन चौहान जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और प्रातः 11 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ-साथ मार्चपास्ट की सलामी भी लेंगे।उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने यह जानकारी मंगलवार को नाहन में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्रत दिवस कार्यक्रम के दौरान पुलिस, होम-गार्ड के जवानों के अलावा एनसीसी तथा शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा भव्य परेड का प्रदर्शन किया जाएगा।उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्रत दिवस के अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।आर.के.गौतम ने सभी सम्बन्धित विभागों को जिला स्तरीय गणतंत्रत दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, के अलावा जिला और पुलिस प्रशासन, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रभारी भी उपस्थित रहे।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
