Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»राजनैतिक»कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने की कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक
    राजनैतिक

    कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने की कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक

    By Himachal VartaJanuary 17, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):-जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बता दे बैठक की अध्यक्षता विधायक अजय सोलंकी द्वारा की गई। इस बैठक में लोक निर्माण, जल शक्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन, आयुष विभाग एवं कल्याण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में समस्त विभागों के चालू कार्यों व प्रगति की समीक्षा की गई व आगामी वर्ष के उद्देश्य तथा योजना निर्माण पर भी विस्तृत चर्चा की गई।जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा द्वारा समस्त विभागों की प्रगति एवं योजना के कार्य एवं प्रक्रिया की संक्षिप्त जानकारी दी गई। विधायक अजय सोलंकी द्वारा समस्त विभागों को जन हितकारी योजनाएं बनाने तथा योजनाओं का क्रियान्वयन इस प्रकार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि अधिकाधिक लोग लाभान्वित हो सके। इसके अतिरिक्त समस्त विभागों को सरकार द्वारा प्रदत्त निर्देशों की अनुपालन में पूंजीगत कार्यों में अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के साईन बोर्ड लगवाने के निर्देश भी दिए गए।इस बैठक में डॉ अजय पाठक स्वास्थ्य विभाग, डॉ राजन, आयुष विभाग, करम चंद उप निदेशक उच्च शिक्षा, दलबीर सिंह राणा लोक निर्माण विभाग, मनीत सिंह, प्रदीप सिंह, अनिल कुमार जल शक्ति विभाग तथा महेंद्र सिंह सहायक अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.