Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बीड़-बिलिंग को मुख्य साहसिक खेल गंतव्य के लिए विकसित किया जाएगाः मुख्यमंत्री
    हिमाचल प्रदेश

    बीड़-बिलिंग को मुख्य साहसिक खेल गंतव्य के लिए विकसित किया जाएगाः मुख्यमंत्री

    By Himachal VartaFebruary 12, 2020
    Facebook WhatsApp

    मुख्यमंत्री ने बैजनाथ के लिए जल शक्ति मंडल की घोषणा की
    शिमला। ‘नई राहें, नई मंजिले’ योजना के अंतर्गत एशिया विकास बैंक की सहायता से कांगड़क्ष जिले के बीड़-बिलिंग को पर्यटन की दृष्टि से साहसिक खेल स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। क्षेत्र के लोगों को लाभान्वित करने के लिए बैजनाथ में जल शक्ति मंडल भी खोला जाएगा। यह बात आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला कांगड़ा के बैजनाथ में एक विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने आज बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र के अपने एक दिन के दौरे के दौरान 50 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। तीन जल आपूर्ति योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, जिससे लोगों को घर-द्वार पर पेयजल की आपूर्ति होगी। उन्हाेंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास कार्य को पूरा करने के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य में पिछले दो वर्षों में अभूतपूर्व विकास हुआ है, जो प्रदेशवासियों के स्नेह के कारण संभव हो पाया है। धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने बड़े अन्तर से जीत हासिल की और कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत तक ज़ब्त हो गई।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कांगड़ा जिला का सौभाग्य है कि भारत के प्रधानमंत्री और विश्व के सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के नेता नरेंद्र मोदी ने पिछले दो वर्षों में दो बार यहां का दौरा किया। प्रदेश में निवेश के वातावरण की गारंटी देते हुए प्रधानमंत्री ने धर्मशाला में इन्वेस्टर्ज मीट के दौरान निवेशकों से हिमाचल में निवेशक करने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा कि यह अचरज की बात है कि विपक्ष के नेता राज्य के हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हैं।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल ईंजन सरकार हिमाचल प्रदेश को विकास के क्षेत्र में आदर्श राज्य स्थापित करने की ओर अग्रसर है। आयुष्मान भारत से छूट गए 22 लाख लोगों को राज्य सरकार की हिमकेयर योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये प्रति वर्ष चिकित्सा सेवाआंे का लाभ दिया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत 58 हजार लोग लाभान्वित हुए हैं, जिस पर 58 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसी तरह उज्जवला योजना में कवर नहीं हुए परिवारों के लिए राज्य सरकार द्वारा गृहिणी सुविधा योजना आरंभ की गई है और आज हिमाचल प्रदेश देश का प्रथम धुआं रहित राज्य बना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गंभीर बीमारियों से ग्रसित रोगियों को दो हजार रुपये प्रतिमाह सहायता राशि के रूप में प्रदान कर रही है। आईजीएमसी शिमला और टांडा मेडिकल काॅलेज में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू की गई है और ये दोनों संस्थान देश के अग्रणी चिकित्सा संस्थानों के रूप में पहचान बना रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न भागों में 181 जनमंच कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इनमें से 90 प्रतिशत शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया और शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को आगामी कार्यवाही के लिए भेजा गया है। इसके अतिरिक्त सरकार को जनता के नजदीक लाने और प्रदेशवासियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन 1100 आरंभ की गई है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के आयुर्वेदिक काॅलेज पपरोला को एम्ज स्तर के अस्पताल में स्तरोन्नत करने के लिए भारत सरकार को अनापत्ति पत्र दे दिया है। मुख्यमंत्री ने पपरोला आयुर्वेदिक काॅलेज के सभागार के निर्माण के लिए 1.50 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने बीड़ में पुलिस चैकी खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में रेलवे पुल के निर्माण का मामला भारत सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
    इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने 3.26 करोड़ रुपये से स्तरोन्नत किए जाने वाले शीतला से साकरी सड़क के कार्य का भूमि पूजन किया। उन्होंने 3.51 करोड़ रुपये से बनने वाली नोहरा चकोल जलापूर्ति योजना, 9.52 करोड़ से साकरी में बनने वाली आईटीआई और 6.88 करोड़ रुपये से बनने वाली धनग जलापूर्ति योजना की आधारशिला रखी।
    बाद में मुख्यमंत्री ने 8.38 करोड़ रुपये की लागत से आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला में बने सेंटर आॅफ एक्सीलेंस फोर गेरिएट्रिक केयर का शुभारम्भ किया। उन्होंने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 3.03 करोड़ रुपये से बनने वाली टिक्करी सगुर और 11 करोड़ से बनने वाली रक्कड़़ मझैरना जलापूर्ति योजना की आधारशिला भी रखी।
    स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कांगड़ा जिला का अपना शीतकालीन प्रवास शिव भूमि बैजनाथ से शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान राज्य में सन्तुलित और समान विकास हुआ है। आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार का एक उपहार है और अब वर्तमान मुख्यमंत्री ने इस महाविद्यालय को आयुर्वेद एम्ज के रूप में स्तरोन्नत करना सुनिश्चित किया है। उन्होंने भारत सरकार की ‘आयुष्मान भारत योजना’ के अन्तर्गत कवर नहीं होने वाले लोगों के लिए ‘हिमकेयर योजना’ आरम्भ करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
    स्थानीय विधायक मुल्क राज पे्रमी ने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। उन्होंने कहा कि होली-उतराला सड़क का कार्य प्रगति पर है। नई राहें नई मंजिले योजना के अन्तर्गत बीड़ बिलिंग के लिए 6 करोड़ स्वीकृत करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का आग्रह किया और कहा कि इस क्षेत्र में सहासिक पर्यटन की आपार सम्भावनाएं हैं।
    भाजपा मण्डल अध्यक्ष बिखम सिंह ने मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य का स्वागत किया।
    राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला, विधायक राकेश पठानिया, अरूण मेहरा, रविन्द्र धीमान, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिलोक कपूर, भाजपा नेता इन्दु गोस्वामी, पंकज जमवाल और घनश्याम, उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा विमुक्त रंजन सहित अन्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.