Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पुरूवाला स्कूल के टेलिकाॅम विषय के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण
    सिरमौर

    पुरूवाला स्कूल के टेलिकाॅम विषय के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण

    By Himachal VartaJanuary 19, 2023
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पुरूवाला के टेलिकाॅम विषय के 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा के 60 से अधिक विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज गुरूवार को पुलिस लाईन नाहन में वायरलैस प्रणाली सम्बन्धी जानकारी हासिल की। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस प्रशासन द्वारा संचालित वायरलैस उपकरणों तथा इनके संचालन एवं रखरखाव की महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। सब-इंस्पेक्टर पुलिस विजय सिंह ने वायरलैस काॅम्यूनिकेशन प्रणाली पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।रा.व.मा.पा. पुरूवाला के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को गुणात्मक, संस्कारयुक्त तथा व्यवसायिक शिक्षा प्रदान की जा रही है ताकि शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत विद्यार्थियों को समुचित रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने बताया कि सामान्य पाठयक्रम के साथ-साथ विद्यार्थियों में गुणात्मक शिक्षा के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी समय-समय पर किया जाता है।विद्यालय की टेलिकाॅम टेªनर पुनीता शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को ‘‘आॅन जाॅब ट्रेनिंग’’ के साथ-साथ सम्बन्धित विषय पर उद्योगों का भ्रमण भी करवाया जाता है जिससे विद्यार्थियों का बौधिक विकास होने के साथ ही उन्हें आधुनिक तकनीक की जानकारी भी मिलती है।उन्होंने बताया कि इस कड़ी में 20 जनवरी को नियो काॅम्यूनिकेशन नाहन में जबकि 21 जनवरी को आईटीआई नाहन में भी औद्योगिक भ्रमण करवाकर विद्यार्थियों का बौधिक एवं शैक्षणिक स्तर बढ़ाया जाएगा।इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक चमेल चैधरी व सुरेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.