ददाहू ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( शोभा)ददाहू तहसील में सफाई कर्मचारी न होने की वजह से पिछले काफी समय से शौचालय पर ताला लटका है।बता दें कि रोजाना तहसील में सैंकड़ों लोग अपने निजी कार्य के लिए आते हैं जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। शौचालय में ताला लटकने की वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिसमें से ज्यादा परेशानी महिलाओं को झेलनी पड़ती हैं।स्वच्छता अभियान को लेकर जिला प्रशासन सहित प्रदेश और केंद्र सरकार भी जागरूक अभियानों पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है लेकिन ददाहू तहसील ऐसी है जहां पर सफाई कर्मचारी नहीं होने के कारण शौचालय पर ताले लगे हैं जिसके कारण महिलाएं और पुरुष इधर-उधर शौच करने को मजबूर है क्योंकि पुराने शौचालय की हालत इतनी जर्जर है कि उसमें जाना इंसान के लिए संभव नहीं है।तहसीलदार एवं कार्यकारी दण्डाधिकारी राजेन्द्र ठाकुर से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि तहसील में सफाई कर्मचारी ना होने की वजह से शौचालय पर ताला लटकाया गया है।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
