नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (संजय सिंह):- नगर परिषद द्वारा ऐतिहासिक पक्का तालाब के किनारे बनाई जा रही बहुमंजिला इमारत में पार्किंग पिछले कई महीनों से कछुआ गति से चलने के पीछे कारण नप प्रशासन द्वारा निर्माण में लगे ठेकेदार को लाखों रूपए का समय पर भुगतान न करना है। धीमी गति से चल रहे निर्माण में देरी प्रशासन की अनदेखी के चलते हो रहा है क्योंकि निर्माण कार्य में लगे लगे ठेकेदार को प्रशासन ने समय पर भुगतान नहीं किया है गौरतलब है कि भाजपा शासन में पौने चार करोड रुपए की लागत से से बनने वाली इस बहुमंजिला इमारत का शिलान्यास पुर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर में किया। बाद में नगर परिषद ने यह कहकर निर्माण कार्य शुरू करवाया था कि सीएम प्राथमिकता के तहत यह प्रोजेक्ट लाया गया। लेकिन निर्माण कार्य ए साल बाद शुरू हुआ बीच में पेड़ों के कटान को लेकर मामला अटका रहा। फिर बाद में जमीन को लेकर विवाद उठा। जिसके चलते देरी हुई। मिली जानकारी के अनुसार पार्किंग का निर्माण नवंबर 2021 में शुरू किया गया। भुगतान में देरी होने से नहीं लगता कि आने महीनों लोगों को पार्किंग की सुविधा मिलेगी। लोगों का आरोप है कि नगर परिषद के निर्माण कार्य को तय समय में पूरा करने में उत्सुक नजर नहीं आ रही है और न ही कोई समय तय है। ऐसे में दो मंजिला पार्किंग पूरी होने में समय लग रहा है। गौरतलब है कि दो मंजिला पार्किंग में करीब 100 गाडिय़ां पार्क होने की क्षमता है। निर्माण कार्य पूरा हो जाए तो नगर परिषद को सालाना कई लाख की आमदनी होगी। इस मामले में नगर परिषद के उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता ने बताया की पार्किंग का निर्माण कार्य यह जारी है। उन्होने बताया कि निर्माण कार्य में लगे लगे ठेकेदार का कितना भुगतान करना है यह उनके संज्ञान में नहीं है। जल्दी इस बारे में मिलना प्रशासन से रिपोर्ट लग जाएगी जल्द से जल्द भुगतान किया जाएगा। ताकि निर्माण कार्य पूरा किया जा सके
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
