नाहन। विकास खण्ड पांवटा के ग्राम पंचायत मिश्रवाला, पिपलीवाला व ग्राम पंचायत सैनवाला-मुबारकपुर तथा रामपुर-भारापुर में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सौजन्य से चूडेश्वर लोक नृत्य सांकृतिक दल के कलाकारों ने गीत व नुक्कड नाटक के माध्यम से हिमाचल प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया।
इस दल के कलाकारों द्वारा गीत संगीत से जहां एक ओर लोगों का मनोरजन किया गया वहीं सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा तैयार करवाएं गए समुह गीत ़‘सबका सा़थ सबका विकास है़ मू़ल मं़त्र हमारा़, जाग उठा है अब हिमाचल सारा’ के माध्यम से उज्जवला योजना, समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना, बागवानी विकास योजना की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान नुक्कड नाट्क द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति बटन ऐप, गुडिया हेल्प लाईन-1515, होशियार सिंह हेल्पलाईन-1090, आपातकालीन प्रतिक्रिया समर्थन प्रणाली-112, कल्याणकारी योजनाओं तथा रोजगार सृजन की निगरानी के लिए हिम प्रगति पोर्टल, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्प लाईन-1100, हिमकेयर योजना, आयुषमान भारत योजना, जनमंच कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना, समेकित खुम्ब विकास परियोजना, वन प्रवन्धन एवं आजीविका सुधार योजना, जल संरक्षण एवं वर्षा जल संग्रहण योजना व नशाबंदी पर आधारित जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत मिश्रवाला प्रधान शुक्रदीन, उप-प्रधान मजुंर अली, पंचायत सचिव दयाल चंद, पंचायत सचिव पिपलीवाला मोहन सिंह, सैनवाला पंचायत के प्रधान कमलेश देवी तथा ग्राम पंचायत रामपुर भारापुर की प्रधान किरण बाला व स्थानीय निवासी भी उपस्थित थे।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28
