नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (संजय सिंह) : – शहर के विभिन्न हिस्सों समेत मॉल रोड पर खरीदारी करने वाले लोगों द्वारा मनमर्जी से दुकानों के आगे पार्किंग कर लेने से लगातार जाम लग रहा है। इस मामले में पुलिस व होमगार्ड के जवान केवल मशक्कत करते नजर आते हैं लेकिन दाएं बाएं अवैध रूप से वाहन पार्क करने में नए वाहन धारक बाज नहीं आ रहे हैं। जवानों द्वारा दूर खड़े होकर बजाए जाने वाली सीटियों का कोई असर इन बेलाम वाहनधारकों पर नहीं पड़ रहा है। इसका खमियाजा अन्य वाहन व पैदल चलने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। आलम यह है कि प्रात:काल से ही जाम लगता है। उधर शहर के प्रमुख बाजार में भी वाहनों की आवाजाही अदालत के प्रतिबंध के बावजूद आज तक थमी नही। जबकि बाजार के प्रवेश द्वार पर प्रवेश निषेध के आदेशों चस्पा है। शाम के वक्त भीड़भाड़ के समय बहुत सारे दुकानदार हिंदू आश्रम रोड से वाहन लाने में गुरेज नहीं करते जो कि बड़ा चौक से छोटा चौंक तक आ जाते जिन पर सिस्टम कर बस नही चलता। ऐसे में पैदल चलने वालों की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में डीसी सिरमौर आर.के.गौतम ने कहा कि पुलिस को ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा यकीनी बनी रह सके। डीसी ने कहा कि पूर्व शहर के प्रमुख सड़क पर पर यातायात बहाल रखने के लिए दाएं बाएं होने वाली हाईडल पार्किंग का रोकना पुलिस की जिम्मेदारी बनती है। इस मामले में आदेश दिए गए है।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15
