नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज)( एस पी जैरथ)जिला सिरमौर के पच्छाद में मन्दोडी गांव के सरकारी लिंक रोड भरवाणु की सैर वाया मन्दोडी लांणा चाठली मार्ग को ग्राम पंचायत ने बजरी गिरा कर अवरुद्ध कर दिया है। जिससे बच्चों, बूढ़ों, बीमार व्यक्तियों व समस्त ग्रामवासियों को काफ़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रशान्त भण्डारी पुत्र स्व. देवेन्द्र सिंह भण्डारी निवासी पच्छाद जिला सिरमौर ने जब इस बाबत ग्राम पंचायत प्रधान विजय सुषमा देवी और वार्ड मेंबर देशराज से बात की तो वह प्रशांत भण्डारी को धमकी देने लगे।उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी एचपी 16-4669 मन्दोडी गांव के पास खड़ी थी जिसके बाद शाम के समय पंचायत के प्रधान ने बजरी से भरा हुआ टिप्पर वहां खाली कर दिया। उन्होंने इस बाबत पुलिस थाने में भी रिपोर्ट की परंतु अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। उन्होंने बताया कि वह सरकारी स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं परंतु गाड़ी वहां फंसने के कारण इन्हें प्रतिदिन आने-जाने के लिए परेशानी होती है।उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी पिछले 3 दिन से वहां फंसी पड़ी है और पंचायत के प्रधान और वार्ड मेंबर उन्हें लगातार इस विषय को लेकर धमका रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि उपरोक्त दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की जाए और अवरुद्ध मार्ग को शीघ्र खुलवाया जाए।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
