Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर के विधायकों व मंत्री से एनएचएम के कर्मचारी मिलेंगे
    सिरमौर

    सिरमौर के विधायकों व मंत्री से एनएचएम के कर्मचारी मिलेंगे

    By Himachal VartaJanuary 24, 2023
    Facebook WhatsApp

    शशिकांत शर्मा को बनाया गया ज़िला इकाई का अध्यक्ष        नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में राज्य स्वास्थ्य समिति एनएचएम कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश की जिला इकाई सिरमौर की बैठक आज संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता नरवीर शर्मा, जिला चुनाव समन्वयक अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ( हि.प्र ) ने की। इस बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।इस बैठक की नई कार्यकारिणी में शशिकांत को ज़िला सिरमौर इकाई का अध्यक्ष, बनिता नेगी को संघ का महासचिव, डॉ हिमांशु को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, विशाल पंवार को उपाध्यक्ष, रोहित को संयुक्त सचिव, सुरेश को कोषाध्यक्ष और डॉ सुनील कुमार को प्रेस सचिव बनाया गया है। इसके अलावा डॉ विधि को मुख्य सलाहकार और डॉ अंजू पुंडीर को जिला समन्वयक मनोनीत किया गया है।इस बैठक में निर्णय लिया गया कि एनएचएम परिवार विधायक के द्वार कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जिला कार्यकारिणी सभी जिला सिरमौर के विधायकों एवं मंत्री से मिलकर अपनी मांग रखेंगे। बैठक में विशेष रूप से उपस्थित राज्य स्वास्थ्य समिति अनुबंध कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया गया कि एनएचएम में कर्मचारी लगभग 23 वर्षो से लगतार स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर  सेवाएं दे रहे है।प्रदेश महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने सरकार से आग्रह किया है कि जल्द ही इन कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति बनाई जाए। जिला अध्यक्ष शशिकांत शर्मा ने कहा कि वह कर्मचारी के हित की मांग को सरकार के समक्ष पुरजोर तरीके से रखेंगे और राज्य कार्यकारिणी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.