नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा) : – पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा सिरमौर जिला के अनुसूचित जाति के 25 युवाओं को हिमकॉन शिमला के माध्यम से टूरिस्ट गाईड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिये इच्छुक व्यक्ति सिरमौर जिला का निवासी होना चाहिए और उसकी आयु 18 से 45 साल के बीच तथा 10वीं पास होना चाहिए।इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक पर्यटन विकास अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण के लिये आवेदन सादे कागज पर किया जा सकता है। इसमें नाम, पिता का नाम, आयु, पता, संपर्क नम्बर तथा ईमेल व शैक्षणिक योग्यता लिखी होनी चाहिए। चरित्र प्रमाण पत्र भी अभ्यर्थी के पास होना चाहिए। आवेदन 18 फरवरी 2023 तक जिला पर्यटन अधिकारी नाहन के कार्यालय में 18 फरवरी तक पहुंच जाना चाहिए। आवेदन के साथ दो पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, शैक्षणिक योग्यता व आयु का प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड अथवा वोटर कार्ड अथवा राशन कार्ड की प्रति या अन्य स्थाई पता प्रमाण के अलावा हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र भी संलग्न करने हांगे।अधिक जानकारी के लिये हिमकॉन शिमला के वरिष्ठ प्रबंधक विनीत सहगल को उनके मोबाइल न्म्बर 9418007460 पर भी संपर्क किया जा सकता है। प्रशिक्षण जिला पर्यटन अधिकारी नाहन के कार्यालय में प्रदान किया जाएगा।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
