राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज) । बाल विकास परियोजना राजगढ़ के सौजन्य से ग्राम पंचायत बोहल टालिया के गाँव टालिया में बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता महिला मण्डल प्रधान प्रभा ठाकुर ने की । उन्होने बताया कि टालिया गाँव में बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ अभियान से गाँव मे बेटियांे को सम्मान दिया जा रहा है। बेटा बेटी के मतभेदों को मिटाया जा रहा है । पर्यवेक्षिका विमलेश शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि टालिया गाँव के सुनील ठाकुर ने अपनी पोती के जन्म पर खुशियाँ मनाई तथा बेटी के आगमन पर प्रीतिभोज का आयोजन किया गया । जिसमें क्षेत्र के लोगों व रिश्तेदारों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । इसी प्रकार इसी गांव के रणजोत ठाकुर के घर में भी पहली पोती होने पर दशुठन का आयोजन करके खुशियाँ मनाई गई। पर्यवेक्षिका और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा भी इन परिवार के सदस्यों को बधाई दी गई और बेटी को उपहार देकर सम्मानित किया गया। बेटी केे नाम से पौधा भी रोपित किया गया । इस मौके पर बोहल टालिया पंचायत की आठ बालिकाओं को उपहारों देकर सम्मानित किया गया । उन्होने लोगों का आहवान किया कि बेटियों की उच्चशिक्षा संबधी कार्यों को प्रमुखता देकर समानता का अधिकार दे ताकि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ सके । जिससे महिला सशक्तिकरण को बल मिलने से स्वस्थ समाज का निर्माण संभव होगा ।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
