पांवटासाहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) : – पांवटा साहिब ब्लॉक के गांव मंत्रालियों में वन विभाग की टीम ने शिकंजा कसते हुए अवैध खनन में लगे तीन ट्रैक्टरों पर कारवाई करते हुए 48,770 रुपए का जुर्माना वसूला है। मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि पांवटा साहिब के मंत्रालियों गांव के नजदीक यमुना नदी में अवैध खनन किया जा रहा है। वन खंड अधिकारी सुमंत कुमार की अगवाई में वन रक्षक अनवर, संदीप व किर्तन ने यमुना नदी में दबिश दी इस दौरान यमुना नदी में तीन ट्रेक्टर अवैध खनन में लगे थे। डीएफ ओ सौरभ जाखड़ ने बताया कि वन विभाग की टीम ने अवैध खनन में लगे तीन ट्रैक्टरों के चालान काटे गए है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
