Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर के पांचो विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित होंगे राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल-उपायुक्त
    सिरमौर

    सिरमौर के पांचो विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित होंगे राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल-उपायुक्त

    By Himachal VartaJanuary 30, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)उपायुक्त सिरमौर आर. के. गौतम ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप सिमौर जिला के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों नाहन, पच्छाद, पांवटा, रेणुका और शिलाई में एक-एक स्थान पर राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों की स्थापना के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप भूमि का चयन किया जा रहा है।आर.के. गौतम ने सोमवार को नाहन में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना के लिए आयोजित सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी प्रदान की।उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार 50 बीघा भूमि पर राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल परिसर की स्थापना की जानी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों की स्थापना के लिए चिन्हित भूमि को अंतिम रूप प्रदान कर मामला प्रस्तुत करें ताकि आगामी कार्रवाई के लिए मामला सरकार को भेजा जा सके।  आर.के. गौतम ने कहा कि इस आर्ट ऑफ एक्सलेंस डे बोर्डिंग स्कूल में पहली कक्षा से 12 कक्षा तक करीब 500 विद्यार्थियो की शिक्षा के साथ-साथ, खेलकूद, बौद्विक व शारीरिक विकास सम्बन्धित गतिविधयां भी उपलब्ध रहेंगी जिससे विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक तकनीक सम्बन्धी जानकारी भी प्राप्त होगी।उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों के प्रस्तावित स्थलों के आसपास के पांच किलोमीटर के दायरे में पड़ने वाले सभी स्कूलों की सूची और विद्यार्थियों की संख्या तैयार करें ताकि इन स्कूलों का कलस्टर बनाकर इन्हें डे बोर्डिंग स्कूलों में समायोजित किया जा सके।
    अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, उप निदेशक उच्च शिक्षा निदेशक कर्म चंद, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा गुरजीवन सिंह, सम्बन्धित एसडीएम और वन विभाग के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
    -0-

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.