नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-ज़िला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के गांव घरोटियों हरिपुरधार निवासी नायक सुभाष चंद का एयरफोर्स स्टेशन हलद्वारा में बीती देर रात निधन हो गया। नायक सुभाष चंद के निधन से सिरमौर जिला में शोक की लहर है। जवान का पार्थिव शरीर आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ नाहन पहुंचा, यहां एसडीएम नाहन रजनेश कुमार ने जवान नायक सुभाष चंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित की और लोगों ने नायक सुभाष चंद अमर रहे के नारों के साथ जवान को याद किया।मीडिया को जानकारी देते हुए सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने बताया कि हरिपुरधार निवासी नायक सुभाष चंद्र जो एयर फोर्स स्टेशन हलद्वारा में कार्यरत थे, उनका निधन हुआ है। उन्होंने बताया कि नायक सुभाष चंद्र अपने पीछे एक छोटे बेटे, पत्नी व मां को छोड़ गए है।उन्होंने कहा कि आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ जवान का पार्थिव शरीर नाहन पहुंचा है और इसके बाद यहां से वन पैरा स्पेशल फोर्स द्वारा स्कॉर्ट करते हुए नाहन से हरिपुरधार ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके पैतृक गांव घरोटी में जवान को पंचतत्व में विलीन किया जाएगा।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Wednesday, September 2
