श्रीरेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( शोभा)हरिपुरधार के खनोटियो गांव के 35 वर्षीय सेना के जवान नायक सुभाष चन्द का पंजाब के बरनाला में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।नायक सुभाष चन्द की पार्थिव देह मंगलवार को उनके गांव खनौटियो पहुंची। तिरंगे में लिपटी नायक सुभाष चंद्र की पार्थिव देह जैसे ही गांव पहुंची, चारों तरफ चीखों -पुकार मच गई। पूरा क्षेत्र नायक सुभाष चन्द को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा था।सुभाष चंद अपने पीछे पत्नी ममता और चार वर्षीय पुत्र अभिनव को छोड़ गए है। बताया जा रहा है कि पत्नी और पुत्र उसके साथ ही पंजाब के बरनाला में रह रहे थे।नाहन, ददाहू के बाद जब संगडाह में करीब दो बजे नायक सुभाष चन्द की पार्थिव देह पहुंची तो अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ गया। पूर्व सैनिक संगठन सहित व्यापार मंडल अध्यक्ष रणजीत चौहान, बीडीसी अध्यक्ष मेला राम शर्मा ने नायक सुभाष को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। पूरा बाजार सुभाष चंद अमर रहे के नारों से गूंज उठा।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
