नाहन, (हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जितेन्द्र बिन्द्रा ने बताया कि मैसर्ज शिमनित इंडिया प्रा.लि. कालाआम, सिरमौर द्वारा 07 पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जानी है जिसके लिए 8 फरवरी को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय, नाहन में कैंपस इंटरव्यू लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि शिमनित इंडिया प्रा.लि. द्वारा प्रोसेस एक्जिक्यूटिव एजेंट, टीम लीटर के सात पदों पर 12वीं तथा स्नातक पास युवा एवं युवती अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। इन अभ्यर्थियों की आयुु 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए तथा अन्हें अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 15 हजार रुपये मासिक न्यूनतम वेतन प्रदान किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 8 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित किये जा रहे कैंपस इंटरव्यू के दौरान अपने साथ दो पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षिक योग्यता व अन्य जरूरी प्रमाण पत्र के साथ अपना बाॅयोडाटा और अनुभव प्रमाण पत्र भी साथ लाएं।
अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय सिरमौर, नाहन के दूरभाष न. 01702-222274 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15