नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- मैसर्ज निक्सी लेबोरेटरी तथा मैसर्ज अल्फा कंटेनर, काला अम्ब जिला सिरमौर द्वारा 80 पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए जिला रोजगार कार्यालय नाहन में हुए कैंपस इंटरव्यू में 10 युवाओं का चयन हुआ है। इस कैंपस इंटरव्यू में 50 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर, जितेन्द्र बिन्द्रा ने बताया कि मैसर्ज निक्सी लैबोरेटरी में सात तथा मैसर्ज अल्फा कंटेनर कंपनी में तीन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों द्वारा 10,500 रुपये न्यूनतम वेतन प्रदान किया जाएगा।जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि पात्र अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए इसी तरह के कैंपस इंटरव्यू का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहेगा। उन्होंने रोजगार के इच्छुक युवाओं से आग्रह किया कि वे इस प्रकार के कैंपस इंटरव्यू में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस प्रकार के रोजगारोन्मुखी आयोजन का लाभ उठाएं।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
