पांवटा साहिब 11 फरवरी हिमाचल वार्ता न्यूज (एसपी जैरथ) :- गुरु की नगरी पांवटा साहिब में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रथम पुत्र साहिबजादा अजीत सिंह का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्री भंगाणी साहिब से पांवटा साहिब तक फतेह मार्च निकाला गया। जानकारी देते हुए नगर कीर्तन में शामिल लोगों ने बताया की भंगाणी साहिब में दशम पातशाह श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने इस दिन गोरखा राजा के खिलाफ पहला धर्म युद्ध लड़ा था और उन्होंने फतेह हासिल की और इसी दिन पांवटा साहिब में उनके पहले बेटे साहिबजादा अजीत सिंह का जन्म भी हुआ।
गुरु गोविन्द सिंह द्वारा प्रथम धर्म युद्ध की जीत व् उनके बड़े पुत्र बाबा अजीत सिंह प्रकाशोत्सव के अवसर पर फतेह मार्च हर वर्ष निकाला जाता है। बताते हैँ की सिखों के दशम पिता गुरु गोविन्द सिंह ने अपने जीवन का पहला धर्म युद्ध पांवटा साहिब के भगानी साहिब में लड़ा था।
तत्कालीन महाराजा सिरमौर मधनि प्रकाश के आग्रह पर गुरु गोविंद सिंह अनंतपुर साहिब से होते हुए पांवटा साहिब पहुंचे थे,इस क्षेत्र पर गोरखा राजा घडवली ने मुगलों की सहायता से आक्रमण कर दिया था।
