नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) : -सिरमौर जनपद के आंज भोज केंद्र बिंदु राजपुर मे इन दिनों अधिक संख्या में चुना पत्थरों के ट्रकों के गुजरने से बाजार में जाम लगने की समस्या आम हो गई है। इन ट्रकों के पीछे छोटे वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें अक्सर मुख्य बाज़ार में लगी हुई होती है। मुख्य समस्या रोगी वाहनों को होती है जिसके कारण मरीजों को हॉस्पिटल तक जाने में समस्या का सामना करना पड रहा है। एक के पीछे दर्जनों ट्रकों के गुजरने से चारों तरफ पर धुल और मिट्टी देखने को मिलती है जिस वजह से दुकानों में रखा सामान भी ख़राब हो रहा है। बाज़ार में जो ऑफिस है जिसमें लोकमित्र केंद्र , ऑनलाइन सेवा केंद्र और अन्य शामिल है जिसमें धूल के कारण कंप्यूटर, और प्रिंटर ख़राब हो रहे हैं।क्षेत्र के निवासी अनिल कुमार,तरुण शर्मा,पूनम कपूर अनुज कुमार, निशा देवी ,नवनीत शर्मा अदि ने बताया एक तो यहाँ काम ना के बराबर है बावजूद इसकी धुल और मिट्टी के कारण कई बार उनके कंप्यूटर और प्रिंटर कई बार ख़राब हो गए है। सारी धुल दुकानों में घुस जाती है और उनका कीमती सामान खराब हो जाता है। कई बार खनन मालिकों को रोड पर पानी के टैंकर से पानी डालने की गुज़ारिश स्थानीय ग्रामीणों ने की है। बावजूद इसके अभी तक सडको पर धूल से बचाने के लिय पानी का छिडकाव नहीं किया जाता। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नही हुआ हुआ तो उनको मजबूरन आन्दोलन कर सड़कों पर उतरना पडेगा। गौरतलब है कि इसी क्षेत्र के बनौर गांव मे चूना पत्थरों की खानें है जहाँ से पुरुवाला के लिए सैंकड़ो चूना पत्थर के ट्रक गुजरते है। माइन पर अपनी गाड़ी का नंबर जल्दी लगाने की होड़ में ट्रकों को भगाया जाता है जिस कारण छोटे बच्चों का सडक पर निकलना मुश्किल हो गया है। हादसों को भी न्योता दिया जा रहा है। 2015 -16 में राजपुर बाज़ार मे एक महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थीउधर इस मामले में पांवटा एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। खनन मलिकों को सड़क पर छिडकाव के आदेश दिय जाएँगे। अगर इस पर अमल नहीं किया जाता है तो उनके खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही अमल में लाई जायगी।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
