Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर के 25 युवाओं को हिमकॉन देगा टूरिस्ट गाईड प्रशिक्षण
    सिरमौर

    सिरमौर के 25 युवाओं को हिमकॉन देगा टूरिस्ट गाईड प्रशिक्षण

    By Himachal VartaFebruary 15, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज:  सिरमौर के 25 युवाओं को हिमकॉन देगा टूरिस्ट गाईड प्रशिक्षण 25 फरवरी तक सादे कागज पर करें आवेदन  पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा सिरमौर जिला के 25 युवाओं (जनरल केटेगरी) को हिमकॉन शिमला के माध्यम से 28 फरवरी से 4 मार्च 2023 तक पांच दिवसीय टूरिस्ट गाईड प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिये इच्छुक अभ्यर्थी सिरमौर जिला का निवासी होना चाहिए और उसकी आयु 18 से 45 साल के बीच तथा शैक्षिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए। टूरिस्ट गाईड का यह प्रशिक्षण सहायक पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय सिरमौर स्थित नाहन दो-सड़का में प्रदान किया जाएगा।

    इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सहायक पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि प्रशिक्षण के लिये आवेदन सादे कागज पर किया जा सकता है। इसमें नाम, पिता का नाम, आयु, पता, संपर्क नम्बर तथा ईमेल व शैक्षणिक योग्यता लिखी होनी चाहिए। चरित्र प्रमाण पत्र भी अभ्यर्थी के पास होना चाहिए।
    आवेदन 25 फरवरी 2023 तक जिला पर्यटन अधिकारी नाहन के कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए। आवेदन के साथ दो पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, शैक्षणिक योग्यता व आयु का प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड अथवा वोटर कार्ड अथवा राशन कार्ड की प्रति या थ्ुर अन्य स्थाई पता प्रमाण के अलावा हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र भी संलग्न करने हांगे।
    उधर, सहायक पर्यटन विकास अधिकारी सिरमौर ने बताया कि बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के 25 अभ्यर्थियों के लिए पांच दिवसीय टूरिस्ट गाईड का प्रशिक्षण 21 फरवरी से प्रारम्भ हो रहा है जो कि 25 फरवरी 2023 तक सहायक पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय सिरमौर स्थित नाहन दो-सड़का में प्रदान किया जा रहा है।
    अधिक जानकारी के लिये हिमकॉन शिमला के वरिष्ठ प्रबंधक विनीत सहगल को उनके मोबाइलन्म्बर 94180-07460 पर भी संपर्क किया जा सकता है। प्रशिक्षण जिला पर्यटन अधिकारी नाहन के कार्यालय में प्रदान किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.