नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-मैसर्ज बी.ई. फार्मास्यूटिकल, पांवटा साहिब और मैसर्ज राजश्री फैब्रिक्स कालाअंब जिला सिरमौर द्वारा 39 पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जानी है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर अक्षय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय नाहन में कैंपस इंटरव्यू लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बी.ई. फार्मा को बी.टेक. मैकेनिकल/इलैक्ट्रिकल, बी.फार्मा, बीसीए और आईटीआई अनुभव प्राप्त प्रार्थियों की आवश्यकता है।इन अभ्यर्थियों की आयु 20 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्व़ारा 12,500 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार मैसर्ज राजश्री फैब्रिक्स को हैल्पर के लिए 8वीं और दसवी पांस युवाओं की आवश्यकता है। यहां चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम वेतन 10,500 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 21 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित हो रहे कैंपस इंटरव्यू के दौरान अपने साथ दो पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षिक योग्यता व अन्य जरूरी प्रमाण पत्र के साथ अपना बॉयोडाटा और अनुभव प्रमाण पत्र भी साथ लाएं।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
