पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज):–जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस की स्पेशल स्क्वॉड टीम ने नशीले पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंकित रावत पुत्र कृष्ण सिंह रावत निवासी गोली खाल, जिला पौड़ी गढ़वाल के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, पुलिस की स्पेशल स्क्वॉड की टीम गोविंदघाट बैरियर पर नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान टीम ने सामने से आ रही एक स्कूटी (एसपी-18-7709) को जांच के लिए रुकवाया। जब टीम ने व्यक्ति समेत स्कूटी की तलाशी ली तो स्कूटी की डिक्की से स्मैक बरामद हुई जोकि 4 ग्राम पाई गई।उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि पुलिस की स्पेशल स्क्वॉड टीम ने नशीले पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
