सोलंकी बोले – मुख्यमंत्री सुक्खू की सरकार को है जनता के हितों की प्राथमिकता नाहन ( हिमाचलवार्तान्यूज)(रंजना शर्मा धारटी धार):-नाहन विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित कांग्रेसी विधायक अजय सोलंकी ने पीएसओ लेने से मना कर दिया है। अजय सोलंकी ने ऐसा सरकार पर बढ़ रहे खर्चों के बोझ को कम करने के मकसद से किया। अजय सोलंकी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का उद्देश्य है कि सरकारी खर्चों को अधिक से अधिक तौर पर कम किया जाए।अजय सोलंकी ने कहा कि पूर्व सरकार के द्वारा प्रदेश को भारी कर्ज के नीचे पहले से ही दबा दिया गया है। जबकि सुक्खू सरकार के आगे ना केवल आम जनता बल्कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास को भी चिंता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें पीएसओ की जरूरत नहीं है।उन्होंने कहा कि जनता उन्हें दिल से चाहती है और जनता का प्यार ही उनका सबसे बड़ा सुरक्षा का घेरा है। बड़ी बात तो यह रही है कि अजय सोलंकी अपने शहर के स्थानीय कार्यक्रमों में निजी वाहन का भी बहुत कम इस्तेमाल करते हैं। अधिकतर कार्यक्रम में वह अपने समर्थकों के साथ एक ही वाहन में जाते हैं।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
