पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल के जिला सिरमौर में पांवटा साहिब में गत रात हाथियों ने बाता मंडी क्षेत्र में जमकर उत्पाद मचाया है। जंगली हाथी किसानों के खेतों में घुस गए। और तार बाड़ को तोड़कर आधा दर्जन किसानों की 20 बीघे से अधिक गेहूं की फसल को बर्बाद कर दिया।ये जंगली हाथी उत्तराखंड से यमुना नदी को क्रॉस करके हिमाचल प्रदेश की सीमा में अक्सर आते रहते हैं। इस बार उन्होंने बाता मंडी क्षेत्र में नुकसान पहुंचाया हैं। गौरतलब है कि इससे पहले बहराल पंचायत में नुकसान पहुंचाया था। हाथियों ने किसानों के खेत में लगे 2 ट्यूबवेल के पाइप तोड़ डाले और कई बीघे गेहूँ की फसल को नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा हाथियों का झुंड गुरुद्वारा कोंच बेली की फेंसिंग और तारे तोड़ कर गुरुद्वारे की सीमा में दाखिल हो गया था। वहां भी काफ़ी नुकसान किया था। किसानों ने वन विभाग से मांग कि है कि जल्द इन हाथियों का कोई समाधान करें। किसानों ने अपनी समस्या के समाधान को लेकर वन विभाग को भी चेताया है और कहा है कि अगर उनकी सुनवाई नहीं की तो किसान वन विभाग का घेराव करेंगे। वन विभाग ने किसानों को यह आश्वासन दिया है कि जल्द वन विभाग इन हाथियों को दूर के जंगलों में खदेड़ देंगे।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15
