Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जीएसटी देने से मना करने पर झूला ठेकेदार ब्लैकलिस्ट
    सिरमौर

    जीएसटी देने से मना करने पर झूला ठेकेदार ब्लैकलिस्ट

    By Himachal VartaFebruary 20, 2023
    Facebook WhatsApp

    पांवटासाहिब( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-  ऐतिहासिक होली मेले में झूलों के लिए सबसे अधिक 57 लाख 40 हजार रुपए की बोली लगाने वाले ठेकेदार ने काम छोड़ दिया है। जीएसटी के मुद्दे पर सहमति नहीं बनने पर ठेकेदार ने मेले में झूले लगाने से मना कर दिया। इसके बाद नगर परिषद ने उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया।7 फरवरी को पांवटा साहिब नगर परिषद ने होली मेले में झूले लगाने के लिए बोली रखी थी। उसमें उत्तर प्रदेश के ठेकेदार पप्पू ने रिकॉर्ड 57 लाख 40 हजार रुपए की बोली लगाई जो सबसे अधिक रही। दूसरे नंबर पर रहे ठेकेदार ने 57 लाख 31 हजार रुपए की बोली लगाई। पप्पू की बोली सबसे अधिक होने की वजह से नगर परिषद अधिकारियों ने झूले लगाने का काम उसे दे दिया। इसके बाद जब जीएसटी देने की बात आई, तो पप्पू ठेकेदार ने कहा कि वह अलग से 18% जीएसटी नहीं देगा और इसकी रकम बोली राशि में से ही एडजस्ट की जाए। उसने मेले में लगने वाले झूलों की टिकट बढ़ाने की डिमांड भी की।नगर परिषद ने पप्पू ठेकेदार की दोनों शर्तें मानने से इनकार कर दिया। नगर परिषद अधिकारियों ने कहा कि बोली से पहले ही नियमों में स्पष्ट कर दिया गया था कि बोली राशि पर 18% जीएसटी अलग से लिया जाएगा। इसके बाद पप्पू ठेकेदार ने मेले में झूले लगाने से मना कर दिया। इसके बाद नियमानुसार नगर परिषद ने उसकी ओर से बतौर सिक्योरिटी जमा करवाए गए एक लाख रुपए की रकम जब्त कर ली और उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया।इसके बाद नगर परिषद ने बोली में दूसरे नंबर पर रहे ठेकेदार को झूले लगाने का ठेका दे दिया। वह 18% जीएसटी अलग से देने को तैयार हो गया जो तकरीबन साढ़े 10 लाख रुपए बनते हैं। ऐसे में होली मेले में झूलों का कुल ठेका जीएसटी मिलाकर करीब 68 लाख रुपए में गया।पांवटा साहिब नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने कहा कि झूले का ठेका लेने वाला ठेकेदार नियम और शर्तें पूरी नही कर रहा था इसलिए उसकी 1 लाख रुपए की सिक्योरिटी राशि जब्त करते हुए उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया है। अब होली मेले में झूले बोली के दौरान दूसरे नंबर की बोली लगाने वाला ठेकेदार लगाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.