पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के जामनीवाला में एक युवक ने आत्महत्या कर मौत को गले से लगाया है। हालांकि युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय रोहित पुत्र मेहंद्र सिंह निवासी जामनीवाला तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है साथ ही सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, रोहित अपने घर में अकेला था। जब उसके पड़ोसी कुछ काम से उसके घर आए तो अंदर से दरवाजा बंद था। जिसके बाद अन्य पड़ोसियों की मदद से दरवाजे को तोड़ा गया। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो रोहित पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ था। घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। मृतक के परिजनों ने किसी भी व्यक्ति पर किसी तरह का कोई शक जाहिर नहीं किया है। मामले की पुष्टि डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4