पच्छाद (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के उपमंडल पच्छाद में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान नंदलाल निवासी जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है साथ ही आईपीसी के धारा 279, 337, 304ए के तहत में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नंदलाल ड्यूटी के बाद अपनी कार (एचपी-14बी- 4140) में सवार होकर घर की ओर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह देवथल छाय की हलटी कालाघट रोड़ के समीप पहुंचा तो अचानक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।जब स्थानीय लोगों ने गाड़ी को दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में देखा तो उन्होंने चालक को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाना चाहा परंतु तब तक नंदलाल दम तोड़ चुका था। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18