- पांवटा साहिब ( हिमाचलवार्तान्यूज)(एसपी जैरथ):-पांवटा साहिब में एक व्यक्ति से 97 ग्राम चरस बरामद की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने युवक को धर दबोचा, जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस को चरस बरामद हुई।इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी रामाकांत ठाकुर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नजदीक खोडोंवाला समय करीब 2.55 PM बजे गांव चिलोई सड़क खोडोवाला खाला से मेहरुवाला पर गांव चिलोई रास्ते की ओर जा रहा है। उन्होंने जब इस व्यक्ति जिसने अपने दाहिने हाथ में हरे रंग का पॉलिबेग पकड़ा हुआ था। जिसे रोका गया तथा उसका नाम व पता पूछा गया, जिसने पुछने पर अपना नाम कांशीराम s/o स्व0 रंगी लाल निवासी गांव चिलोई भंगानी उम्र 48 वर्ष बताया।जिसके दाहिने हाथ में पकड़े पॉलीबेग हरे रंग की तलाशी ली तो पॉलीबेग में लगी एक गांठ को खोलकर चैक किया जिसके अन्दर एक बतीनुमा पदार्थ पाया गया,जो सुंघने व अनुभव के आधार पर चरस पाई गई। जिसे तोला गया तो तोलने पर चरस पाई गयी जो कुल वजन 97 ग्राम रही।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया की उक्त युवक से चरस बरामद की गयी। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाई अमल में लाई जा रही है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3