पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में 11वीं कक्षा की छात्राओं द्वारा 12वीं कक्षाओं को विदाई पार्टी दी गई। विदाई समारोह का आयोजन 11वीं कक्षा की तीनों संकाय कला विज्ञान और वाणिज्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं का स्वागत रोली अक्षत लगाकर किया गया। 11वीं कक्षा की छात्राओं ने बारहवीं की छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जिसमें फैशन शो, कुर्सी दौड़, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता इंटेलिजेंस टेस्ट आदि थे। 11वीं और 12वीं की छात्राओं ने अपनी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। 12वीं की छात्रा आशी अत्री ने अजीब दास्तां है यह गीत सुनाया। 12वीं की छात्राओं में साक्षी और कनन ने अपने अनुभव साझा किए।आयुषी अत्री, स्नेहा लालता और मुस्कान शर्मा ने मंच संचालन किया। तृप्ति और मानवी ने विभिन्न गीतों पर फ्यूजन डांस किया।कार्यक्रम में रिजुता शर्मा को मिस फेयरवेल, हिताक्षी को मिस पर्सनेलिटी तथा मेघा ढिमरी को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर का ताज मिला। अंत में प्रधानाचार्य महोदय डॉक्टर दीर्घायु प्रसाद ने सभी छात्राओं को आशीर्वाद दिया व परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
