नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) : – पुलिस थाना शिलाई के अंतर्गत नेशनल हाईवे के कार्यों में लगी पोकलैंड मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है। मजदूर की पहचान शीशपाल निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को करीब 3:30 बजे गगटोली के समीप एनएच पर दो पोकलैंड मशीनें कटिंग के कार्यों में जुटी हुई थी। इसी दौरान मृतक शीशपाल सड़क पर फ्लैग मैन का कार्य कर रहा था। शीशपाल सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों को रोक रहा था। मशीन का ऑपरेटर पत्थर व मलबे को साइड लगा रहा था कि अचानक शीशपाल मशीन के बकेट की चपेट में आ गया। मशीन के बकेट की चपेट में आने से शीशपाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
