Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन में लगी दो दिवसीय घरेलू ऑर्गेनिक उत्पादों की प्रदर्शनी
    सिरमौर

    नाहन में लगी दो दिवसीय घरेलू ऑर्गेनिक उत्पादों की प्रदर्शनी

    By Himachal VartaMarch 5, 2023
    Facebook WhatsApp

     

    Two-day-domestic-organic-pr.jpgफूलों से बने होली के रंग, पंचगव्य धूप और मां बाला सुंदरी फार्मर प्रोड्यूस के प्रोडक्ट बने आकर्षण का केंद्र

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) एसपी जैरथ :– जिला मुख्यालय नाहन में शहीद स्मारक के समीप सोशल वेलफेयर सोसाइटी फॉर वूमेन के द्वारा घरेलू ऑर्गेनिक उत्पादकों की प्रदर्शनी लगाई गई। दो दिवसीय इस प्रदर्शनी का शुभारंभ सोसाइटी की प्रदेश उपाध्यक्ष साधना वर्मन के द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी में नाहन जमटा, कालाअंब, मोगिनंद, सेनवाला आदि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के समय सहायता समूह के द्वारा तैयार किए गए घरेलू ऑर्गेनिक उत्पाद रखे गए।

    बड़ी-बड़ी बात तो यह है कि इस प्रदर्शनी में देश व प्रदेश में बड़ी तेजी से लोकप्रिय हो रहे बुरांश, पुदीना, आंवला, प्लाश आदि के जूस भी प्रदर्शित किए गए। यह सभी जूस सिरमौर की शिखर फूड के द्वारा बनाए गए हैं। जिसकी मार्केटिंग मां बाला सुंदरी फॉर्मर प्रोड्यूस कंपनी के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए की जा रही है। यह पहला अवसर है कि किसी कंपनी के द्वारा स्थानीय स्तर पर ग्रामीण महिलाओं के द्वारा तैयार किए गए प्रोडक्ट्स को बाजार में उपलब्ध कराया गया है।सोशल वेलफेयर सोसाइटी फॉर वूमेन की प्रदेश उपाध्यक्ष साधना वर्मन ने बताया कि अब ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं लाचार नहीं बल्कि आत्मनिर्भर हो रही है। उन्होंने बताया कि स्वरोजगार की दिशा तथा घरेलू ऑर्गेनिक उत्पादों को बेहतर बाजार मिले इसको लेकर सोसायटी फॉर वूमेन लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि लगाई गई इस प्रदर्शनी में पंचगव्य धूप जिसमें लोंग, देसी, कपूर, गूगल तथा हवन सामग्री मिलाई गई है।उन्होंने बताया कि इस धूप को घर में जलाने से ना केवल मच्छरों से छुटकारा मिलता है बल्कि पूरा घर कीटाणु मुक्त होता है। आयोजित प्रदर्शनी में होली के लिए बनाए गए ऑर्गेनिक कलर भी सजाए गए। बता दें कि यह सभी रंग फूलों और पत्तियों के द्वारा तैयार किए गए हैं। बड़ी बात तो यह है कि इन सब के मूल्य भी बहुत कम रखे गए हैं। इसके अलावा महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा तैयार किए गए आयुर्वेदिक गुणवत्ता से भरपूर चूरन, आचार चटनियां तथा ऑर्गेनिक खाद भी प्रदर्शित की गई।साधना वर्मन ने सरकार से मांग करते हुए भी कहा कि स्वावलंबन की ओर प्रयासरत इन महिलाओं के लिए हर जिला में बिक्री केंद्र स्थापित किए जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि हर जिला मुख्यालय में महिलाओं के उत्पादों को बेचने के लिए आउटलेट बनाए जाएंगे तो यह न केवल पर्यटन के नजरिए से बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण प्रयास होगा।साधना ने यह भी बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह प्रयास तभी सफल हो सकेंगे जब इनका उत्साह वर्धन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि इन महिलाओं के लोकल प्रोड्यूस को बाजार उपलब्ध कराया जाता है तो इससे ना केवल ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा मिलेगा बल्कि जमीनों की उपजाऊ और उर्वरा शक्ति भी बढ़ जाएगी।इस मौके पर सोसाइटी की उपाध्यक्ष रेखा कार्यकारी सदस्यों में शामिल कमला देवी, दीपा, परमजीत, बंदना, अनीता, नीता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रही।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.