Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर की जाहिदा व इन महिलाओं को मिला राष्ट्रपति से सम्मान
    सिरमौर

    सिरमौर की जाहिदा व इन महिलाओं को मिला राष्ट्रपति से सम्मान

    By Himachal VartaMarch 5, 2023
    Facebook WhatsApp

    स्वच्छ सुजल शक्ति में राष्ट्रपति के हाथों पाया दिल्ली में सम्मान, मुख्यमंत्री ने दी बधाई                                                                  नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हुए 2023 के स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान को नारी शक्ति ने हासिल कर देश में प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इस सम्मान को पाने वाली प्रदेश कि 6 नारियों में सिरमौर नाहन की जाहिदा मलिक भी शामिल है।जाहिदा मलिक जल शक्ति विभाग नाहन मंडल में बीआरसी है। सभी महिलाओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित किया गया।असल में भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वार 4 मार्च को दिल्ली के विज्ञान भवन में स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। यह सम्मान समारोह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला शक्ति को गौरवान्वित करने के लिए मनाया जाता है। जिनमें उनके द्वारा देश में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को लेकर सम्मानित किया जाता है। तो वही देश के लोगों को स्वच्छ और कीटाणु मुक्त पेयजल उपलब्ध हो इससे बड़ा और पवित्र कार्य कोई नहीं हो सकता।जिसको लेकर सिरमौर के नाहन की बीआरसी जाहिदा मलिक, बीआरसी पूनम सैनी, ऊना से बीआरसी राजेश्वरी देवी धर्मो देवी सुभद्रा देवी रिचा ठाकुर द्वारा किए गए कार्यों को राष्ट्रीय मंच से पूरे देश को सुनाया गया।महिलाओं को स्वच्छता के लिए जागरूक करने तथा गांव शहर में किस तरीके से उपलब्ध पर जल को सुरक्षित बनाकर इस्तेमाल किया जाए इस पर इन महिलाओं के द्वारा की गई मेहनत को अन्य राज्यों की महिला शक्ति के लिए रोल मॉडल बताया गया।प्रदेश की महिला शक्ति के द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों क लेकर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा वर्ष 2023 के लिए स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान से नवाजा गया।तो वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक नागरिक के जीवन में जल और स्वच्छता का विशेष स्थान है।उन्होंने कहा कि लेकिन ये मुद्दे महिलाओं को सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं, क्योंकि आमतौर पर महिलाओं की जिम्मेदारी होती है कि वे अपने घर में पीने के पानी की व्यवस्था करें।राष्ट्रपति ने कहा कि आमतौर पर स्कूल व कॉलेज जाने वाली लड़कियां भी अपने बड़ों के साथ पानी की व्यवस्था करने में लगी रहती है, जिससे उनकी पढ़ाई बाधित होती थी। राष्ट्रपति ने कहा कि इन सबके लिए जागरूक करने तथा स्वच्छता के लिए प्रेरित करने को लेकर जो कार्य प्रदेश की इन महिलाओं ने करके दिखाया है वह अपने आप में एक रोल मॉडल साबित हुआ है।बता दें कि इन समस्याओं को दूर करने के लिए भारत सरकार ने विशेष उपाय किए हैं। स्वच्छ भारत मिशन- ग्रामीण और जल जीवन मिशन जैसी पहलों के माध्यम से आज 11.3 करोड़ से अधिक घरों को नल से पीने योग्य पानी मिल रहा है।नल के स्वच्छ पानी से शिशुओं के स्वास्थ्य में भी महत्वपूर्ण सुधार हुआ है जो प्रदूषित पानी के कारण डायरिया और पेचिश जैसी जल जनित बीमारियों के शिकार हो जाते थे।राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित की गई महिलाओं में जाहिदा बीआरसी नाहन, पूनम सैनी बीआरसी ऊना, राजेश्वरी देवी शर्मा, मतिधर्मो देवी, सुभद्रा देवी, रिचा ठाकुर चयनित महिलाएं थी।वही प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के द्वारा सम्मान पाने वाली महिला शक्ति को शुभकामनाएं भी दी गई।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.