Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ग्राम पंचायत दानाघाटों में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर
    हिमाचल प्रदेश

    ग्राम पंचायत दानाघाटों में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर

    By Himachal VartaFebruary 17, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। अध्यक्ष उपमण्डलीय विधिक सेवा समिति एवं मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी सिरमौर श्री प्रताप सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में गत दिवस रविवार को तहसील संगडाह के ग्रांम पंचायत दानाघाटो में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें इस क्षेत्र के लोगों को कानून के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
    इस अवसर पर श्री प्रताप सिंह ठाकुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज के उपेक्षित व असहाय लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी प्रदान करना ही राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य है। उन्होने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 39 ए के तहत किसी भी व्यक्ति के अधिकारों का हनन होने पर गरीब व असहाय व्यक्ति को मुफ्त कानूनी सहायता दी जाती है।
    उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से सक्षम न होने की वजह से बहुत से लोग आज भी अपने अधिकारों हेतु न्यायालय तक नही पहूंच पाते है, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर द्वारा इस तरह के विधिक साक्षरता शिविर के आयोजन का उदेशय उन सभी जरुरत मंद लोगो, पात्र व्यक्तियांे महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछडा वर्गों तथा निर्धन परिवार, प्राकृतिक आपदा ग्रस्त लोग, किन्नर समुदाय के लोग तथा सामान्य वर्ग के लोग जिनकी वार्षिक आय तीन लाख से कम है, सादे कागज पर विधिक साक्षरता प्राधिकरण को आवेदन करने पर निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाती है।
    इस शिविर मंे अधिवक्ता कुमारी नेहा ने पत्नी बच्चों व माता-पिता के खर्चं, भरण पोषण के अधिकार, विवाहित महिलाओं पर अत्याचार एवं कानूनी प्रावधान तथा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 तथा अधिवक्ता कुमारी रूखसार ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006, दहेज निरोधक अधिनिम 1961 व अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार मौर्य ने मोटर दुर्घटनाओं शिकार व्यक्तियों को प्रतिकर, मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम 1987, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति उत्पीडन एवं छुटाछुत निवारण अधिनियम 1987 तथा अधिवक्ता दुर्गा राम शर्मा ने गिरफ्तार व्यक्ति के अधिकार व कर्तव्य, दीवानी मामलों की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
    इस मौके पर सदस्य लोक अदालत अमर सिंह ने सुलह एंव समझौते से विवादों का निपटारा करते हुए बताया कि अपराध दिमाग की उपज है जहंा से झगडा शुरू होता है उसका समाधान भी वही होता है यदि मुकदमे से पहले ही आपसी समझ से समाधान निकाला जाए तो विवाद वही पर थम जाता है।
    इस अवसर पर तहसीलदार सगडाह आत्मा राम नेगी ने राजस्व विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी लोगों को प्रदान की ।
    इस अवसर पर पूर्व विधायक रूप सिंह, पंचायत के प्रधान दाना घाटो जय प्रकाश, उप प्रधान निक्का राम, सचिव विजेन्द्र ठाकुर सहित ग्रामवासी भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.