Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»क्राइम»सिरमौर पुलिस की बड़ी सफलता, बंधक बनाकर लूटने वाले लुटेरे गिरफ्तार ‌
    क्राइम

    सिरमौर पुलिस की बड़ी सफलता, बंधक बनाकर लूटने वाले लुटेरे गिरफ्तार ‌

    By Himachal VartaMarch 6, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):– आखिर सिरमौर पुलिस के द्वारा योजना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लूट की वारदात में शामिल हाथी कब्र नाहन निवासी एक युवती भी पुलिस के गिरफ्त में आ गई है। जबकि इस वारदात में शामिल एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है।डीएसपी हेड क्वार्टर मीनाक्षी का कहना है कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपी नाहन के ही हैं। जिसमें युवक बाल्मिकी बस्ती के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार इस वारदात में तीन युवक और एक युवती शामिल थी।गौरतलब है कि बीते 2 मार्च को तीन लुटेरों ने शिमला मार्ग पर घर में घुसकर एक उद्योगपति को बंधक बना लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। इस वारदात के दौरान आरोपी उद्योगपति से लैपटॉप ,मोबाइल ,सोने की 2 अंगूठियां गोल्ड चैन लूट कर मौके से फरार हो गए थे।नाहन जैसे शांतिप्रिय शहर में हुई किस लूटपाट की वारदात को लेकर जहां पुलिस सकते में थी तो वहीं शहर में खौफ का माहौल भी हो गया था। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि इस लूटपाट की वारदात में शामिल युवती ने पहली बार अपराध की दुनिया में कदम रखा है। यही नहीं बताया जा रहा है कि इस पूरी वारदात की सूत्रधार भी कथित आरोपी महिला ही थी।शहर में हुई लूटपाट की वारदात पुलिस के लिए चुनौती बन चुकी थी। शातिर लुटेरों ने कोई भी सबूत पीछे नहीं छोड़ा था। बावजूद इसके डीएसपी हेड क्वार्टर मीनाक्षी ने एक टीम का गठन कर बड़े ही वैज्ञानिक ढंग से इस लूटपाट की घटना का खुलासा किया।गठित टीम के जांबाज पुलिस जवान व अधिकारी वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर अलग-अलग राज्यों में लगातार लुटेरों का पीछा कर रहे थे। आखिर कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस की टीम ने एक आरोपी को हरियाणा के अंबाला और दूसरे आरोपी को नाहन से गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा शांति संगम से लैपटॉप के अलावा एक सूटकेस को बरामद कर लिया गया है।पूछताछ में आरोपी मैं यह भी कबूल किया कि लूटी गई सोने की अंगूठी को हरियाणा के अंबाला में बेचकर नशे के लिए चिट्ठा खरीदा गया था। अब यह किताब बेचने के लिए खरीदा गया था या फिर नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए यह पुलिस के लिए जांच का विषय है।उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर मीनाक्षी शाह ने बताया कि पुलिस ने नाहन में लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि इस वारदात में शामिल तीसरे आरोपी को भी पुलिस जल्दी हिरासत में लेगी। डीएसपी मीनाक्षी ने यह भी बताया कि इस लूटपाट में शामिल किसी भी आरोपी के नाम का खुलासा शिनाख्त से पहले नहीं किया जा सकता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.