राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- जिला सिरमौर का पारंपरिक एवं प्रसिद्ध जिला स्तरीय श्री शिरगुल देवता बैशाखी मेला हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी आगामी 14 से 16 अप्रैल, 2023 तक राजगढ़ में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मेले के दौरान लगाये जाने वाले पंडाल (टेंट), कुर्सियां, सोफा सेट, सेंटर टेबल तथा बिजली की सुविधा के लिए निविदाएं आमन्त्रित की जा रही है। यह जानकारी अध्यक्ष बैशाखी मेला कमेटी एवं एसडीएम राजगढ़ यादविन्द्र पाॅल ने दी। उन्होंने बताया कि ये निविदाएं 27 मार्च, 2023 को सायं 03 बजे तक उपमण्डलाधिकारी (ना०) राजगढ़ के कार्यालय में प्राप्त हो जानी चाहिए और प्राप्त की गई निविदाएं उसी दिन सांय 04 बजे मेला कमेटी के समक्ष खोली जाएंगी।
अधिक जानकारी के लिए एसडीएम कार्यालय के दूरभाष नंबर 01799-221034 पर संपर्क कर सकते हैं।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3