Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»मनोरंजन»जिला सिरमौर के नारग में 21 और 22 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा मां नगरकोटी मेलाः डॉ0 संजीव धीमान
    मनोरंजन

    जिला सिरमौर के नारग में 21 और 22 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा मां नगरकोटी मेलाः डॉ0 संजीव धीमान

    By Himachal VartaMarch 14, 2023
    Facebook WhatsApp

    राजगढ, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर जिला का पारंपरिक एवं प्रसिद्व जिला स्तरीय मां नगरकोटी मेला आगामी 21 और 22 मार्च, 2023 को काली केहड़ क्रिकेट मैदान नजदीक उप तहसील कार्यालय नारग में बडे़ हर्षोल्लास एवं धूमधाम से के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष  मां नगरकोटी मेला कमेटी एवं एसडीएम सराहां डॉ0 संजीव कुमार धीमान ने आज ग्राम पंचायत हाल नारग में मेले की आयोजन को लेकर की गई  तैयारियों के संबंध में आयोजित  समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 21 मार्च को  मुख्य अतिथि द्वारा मां नगरकोटी देवी की पारंपरिक पूजा अर्चना से होगा।  अगले दिन मां नगरकोटी देवी की पालकी की शोभायात्रा मंदिर से काली केहड़ क्रिकेट मैदान तक पारंपरिक वाद्य यन्त्रों के साथ लोगों के दर्शन के लिए निकाली जाएगी, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि मेले के पहले दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें  सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे और प्रदेश के  प्रसिद्ध कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय एवं प्रदेश के प्रसिद्व लोक कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। मेले के दौरान विभिन्न स्थानीय स्कूलों के बच्चों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे तथा विभिन्न खेलकूद व कबड्डी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। मेले के अंतिम दिन 22 मार्च को विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश व देश के अन्य राज्यों के पुरुष पहलवान भाग लेंगे । इसके अलावा मटका फोड़, रस्साकशी व म्यूजिकल चेयर आदि प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें स्थानीय महिला मंडलों की महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।  उन्होंने कहा कि   22 मार्च को दयोथल और कोटला पंजोला की महिला मंडलों की महिलाओं द्वारा नाटी लगाई जाएगी  जिसमें महिलाएं पारम्परिक परिधानों में एक परम्परागत नाटी का प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में मेले में  पधार कर मेले की शोभा बढ़ाने की अपील की है।एसडीएम ने बताया कि मेले को  सफल एवं सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए विभिन्न उप समितियों का गठन  कर दिया गया है, जिसमें कार्यकारी समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम उप समिति, वित्त एवं लेखा, स्वागत व प्लाॅट आवंटन इत्यादि समितियंा शामिल हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से मेले के आयोजन में अपना रचनात्मक सहयोग देने का आग्रह किया।  उन्होंने बताया कि मेले में दुकानें व झूले इत्यादि लगाने वाले इच्छुक व्यापारियों को नाममात्र की दरों प्लाट आवंटित किए जा रहे हैं।बैठक में तहसीलदार सराहां विपिन वर्मा, नायब तहसीलदार नारग दीपक सूद, सीडीपीओ दीपक चौहान, प्रधान व्यापार मंडल नारग नरेंद्र शर्मा, पूर्व मेला कमेटी प्रधान विक्रम ठाकुर, विभिन्न पंचायतों के प्रधान,  विभिन्न महिला मंडलों की महिलाएं, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.