सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों को लेकर लड़ी लंबी लड़ाई नाहन(हिमाचल वार्ता न्यूज):-हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अध्यक्ष एवं भूतपूर्व अध्यक्ष बाल्मीकि सभा नाहन राजेंद्र कुमार पाहवा का बीते कल देर शाम हृदयाघात से देहांत हो गया है। पाहवा एचआरटीसी के उन चुनिंदा चालकों में से थे जो अक्सर लॉन्ग रूट पर चला करते थे।मिलनसार और सामाजिक सरकारों में अक्सर सक्रिय भूमिका निभाने वाले राजेंद्र पाहवा के अचानक चले जाने पर एचआरटीसी सहित सेवानिवृत्त कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई है। यही नहीं नाहन बाल्मीकि सभा के अध्यक्ष रहने के दौरान उन्होंने अपने वर्ग के लोगों के लिए भी अक्सर लंबी लड़ाई लड़ी है।वहीं एचआरटीसी से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के हितों और उनके संरक्षण को लेकर भी अक्सर सरकार को जगाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र कुमार लंबे समय से हार्ट पेशेंट थे। बीते कल मंगलवार को करीब 5:30 और 6:00 बजे के बीच उन्हें हार्ट अटैक हुआ जिसके चलते उनकी मृत्यु हो गई।उनके इस प्रकार चले जाने से एचआरटीसी कर्मचारी वर्ग और सेवानिवृत्त कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई है। राजेंद्र कुमार की अचानक मौत पर कोषा अध्यक्ष सतीश चंद्र गर्ग, महासचिव हरचरण शर्मा, मोहम्मद नजीर, मोहम्मद इस्लाम, बृजभूषण, केहर सिंह, तरलोक सिंह, अशरफ अली, रघुवीर सिंह, गीताराम, गुमान सिंह, गौर पुराण चंपा देवी सहित एचआरटीसी कर्मचारी नेता सुखराम आदि के द्वारा गहरा शोक और परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की गई है।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
