पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( शोभा)उपमंडल पौंटा साहिब यमुना नदी में दो ट्रैक्टर अवैध खनन करते पकड़े गए हैं। दोनो ट्रैक्टर A/F पाए गए। विभाग द्वारा ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने मौके पर अवैध खनन कर रहे दोनों ट्रैक्टर का 20 हजार रुपये चालान कर जुर्माना वसूल किया है।माइनिंग विभाग अधिकारियों का कहना है कि टीम यमुना नदी मे हो रहे अवैध खनन कारोबारियो के खिलाफ भविष्य मे कार्यवाही जारी रहेगी।वहीं दूसरे मामले में पोंटा साहिब देर रात पुलिस चौकी सिंगपुर टीम द्वारा 4 डम्परो को यमुना नदी से अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई की है।वहीं पुलिस द्वारा जब डम्परो को चेक किया गया तो डम्पर अवैध बजरी से ओवरलोड पाए गए। वहीं पुलिस द्वारा चैंकिंग के लिए कागजात मांगने पर चालक कागजात पेश न कर सके।चारो डम्परो *UK08CB-0868, UK07CB-3146, UK07CB-8811, UK16CA-1646*नियमानुसार माईनिंग एक्ट व वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान करके आगामी कार्यवाही हेतू व अदालत JMFC-II पांवटा साहिब को भेजे गए हैं जहां पर न्यायाधीश द्वारा इन अवैध डमरू पर कार्रवाई या जुर्माना किया जाएगा।बता दें कि पिछले कुछ रोज से लगातार वन विभाग माइनिंग विभाग और पुलिस की टीम में अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई कर रही है ताकि किसी तरह अवैध खनन पर रोक लग पाए।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
