सब्जी विक्रेताओं को नई सब्जियों का इंतजार ,करेला-भिंडी 100 के पार नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन क्षेत्र में सर्दियों की सब्जियां अब जाने की तैयारी में हो चुकी है। वहीं नई सब्जियां अभी तक तैयार नहीं हो पाई है। जिसके चलते रसोई पर साग-भाजी भारी पड़ने लग पड़ी है। सब्जियों के दाम रफ्तार पकड़ना शुरू हो चुके हैं। सब्जी मंडी से सब्जी विक्रेताओं तक पहुंची भिंडी, करेला, कमल ककड़ी, मशरूम जहां 100 का आंकड़ा भी पार कर चुकी है। वहीं फ्रांस बीन, शिमला मिर्च, बैंगन, मटर 80 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुके हैं।हालांकि फूलगोभी फिलहाल 20 रुपए प्रति किलो के हिसाब से रसोई की शान बन चुकी है। वहीं टमाटर भी अब हाफ सेंचुरी छूने को तैयार है। मार्केट से सरसों का साग, जल सरसों, जिमीकंद, आदि अब लगभग सिमट चुके हैं। तो वहीं हरियाणा से आ रही पालक अभी भी मार्केट में जगह बनाए हुए हैं। जी विक्रेता यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार सैनी का कहना है कि अभी नई सब्जियां आ नहीं रही है और पुराने सीजनल सब्जियां बाजार से जा चुकी हैं।उन्होंने कहा कि ऐसे में सब्जियों के दाम अपेक्षाकृत महंगे हो गए हैं। यहां यह भी बता दें कि नाहन की सब्जी मंडी में हिमाचल की सब्जियां बहुत कम मात्रा में आती है। सिरमौर में अधिकतर सब्जियों की सप्लाई चंडीगढ़, हरियाणा के साढौरा, देहरादून तथा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से आती है। अफसोस तो इस बात का भी है कि नाहन के लोगों को हिमाचल की सीजनल सब्जियों के अलावा कुछ जंगली सब्जियां भी हैं वह भी नसीब नहीं हो पाती है।जिनमें लिंगडू, सोंझना, सिंबल डोडा, जल सरसों, ढिंगरी गुच्छी, कूकउआ गोल कैक्टस आदि ना तो सिरमौर की मंडियों में आता है और ना ही स्थानीय ग्रामीण इन्हें इकट्ठा कर बाजार में बेचने आते हैं। वहीं सबसे बड़ा दुखद विषय तो यह भी है कि सब्जी मंडी में बाहरी राज्यों से आने वाली सब्जियां आदि की ना तो खाद्य सुरक्षा विभाग जांच करता है और ना ही प्रशासन ने इस और कोई सकारात्मक कार्य किया है।ऐसे में बाहरी राज्यों से आने वाली सब्जियां कितनी जहरीली है या स्वास्थ्यवर्धक है इसको लेकर कोई जवाबदेही नहीं है। बरहाल भले ही साग सब्जियों के दाम आसमान को छू रहे हो बावजूद इसके साग सब्जियों ने अभी भी रसोई पर कब्जा बनाया हुआ है।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
