Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर जिला के पांच आबकारी यूनिट 59.99 करोड़ रुपये के रिजर्व प्राईज के मुकाबले 78.31 करोड़ रुपये में हुए नीलाम – उपायुक्त आबकारी एवं कराधान
    सिरमौर

    सिरमौर जिला के पांच आबकारी यूनिट 59.99 करोड़ रुपये के रिजर्व प्राईज के मुकाबले 78.31 करोड़ रुपये में हुए नीलाम – उपायुक्त आबकारी एवं कराधान

    By Himachal VartaMarch 18, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन-( हिमाचल वार्ता न्यूज)-उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष आबकारी यूनिट आवंटन समिति आर.के. गौतम की अध्यक्षता में वर्ष 2023-24 के लिए  सिरमौर जिला के पांच आबकारी यूनिट (मदिरा की खुदरा दुकानें) की शनिवार को नाहन के एसएफडीए हॉल में आयोजित नीलामी 78.31 करोड़ रुपये में हुई जो कि रिजर्व प्राईस से 30.53 प्रतिशत अधिक है। इन पांच यूनिटों की कुल रिजर्व प्राईस 59.99 करोड़ रुपये रखी गई थी।उपायुक्त आबकारी एवं कराधान जिला सिरमौर हिमांशु आर. पंवार ने बताया कि गत वर्ष सिरमौर के पांच यूनिटों की नीलामी 53.05 करोड़ रुपये में हुई थी, इस प्रकार इस वर्ष 47.61 प्रतिशत की बढ़ौतरी के साथ 25.26 करोड़ रुपये का ज्यादा राजस्व का लाभ हुआ है।उन्होंने बताया कि यूनिट एक-नाहन-ददाहू की नीलामी 16.52 करोड़ रुपये में हुई जो कि मैसर्ज राजेश एण्ड कंपनी सोलन के नाम हुई, इसकी रिजर्व प्राईस 11.54 करोड रखी गई थी।यूनिट 2 कालाअम्ब-धौलाकुंआ की नीलामी 8.92 करोड रुपये के रिजर्व प्राईस के मुकाबले 10.51 करोड़ रुपये मेें नीलाम हुई जो कि मैसर्ज नितिन लिक्वर को गई। यूनिट 3 -राजगढ़-सरांहा की रिजर्व प्राईस 14.16 करोड़ रुपये रखी गई थी जिसमें यह यूनिट 18..43 करोड़ में नीलाम हुई जो कि मैसर्ज राजेश एण्ड कंपनी सोलन को गई।  उपायुक्त आबकारी एवं कराधान जिला सिरमौर ने बताया कि यूनिट-4 बद्रीनगर-शिलाई की़ नीलामी 17.60 करोड़ में हुई जबकि इसकी रिजर्व प्राईस 12.93 करोड रखी गई थी। इसी प्रकार यूनिट 5 पुरूवाला-गोविंदघाट की नीलामी़ 15.25 करोड़ में हुई, इसकी रिजर्व प्राईस 12.42 करोड रखी गई थी। यह दोनों यूनिट भी मैसर्ज राजेश एण्ड कंपनी सोलन के नाम हुई।आबकारी यूनिट आवंटन चयन समिति के सदस्य के रूप में अतिरिक्त आयुक्त राज्य आबकारी एवं कराधान (साउथ जोन) पंकज शर्मा, उपायुक्त आबकारी एवं कराधान जिला सिरमौर हिमांशु आर. पंवार के अलावा आब्जर्वर के रूप में उपायुक्त राज्य आबकारी एवं कराधान अनुपम कुमार सिंह व अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.