पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट जत्थेदार हरजिंद्र सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा साहिब की एक अहम बैठक संपन्न हुई जिसमें संगत की सुविधा हेतू चली हुए कार सेवा में तेजी लाने के बारे में विचार विमर्श किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। बता दे की उपप्रधान पद के लिए पांवटा साहिब के युवा नेता और समाज सेवी सरदार हरप्रीत सिंह रतन ने समिति के वरिष्ठ सदस्य सरदार जोगा सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मती से स्वीकार कर लिया गया। इतना ही नहीं गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के महासचिव पद के लिए खुद शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट जत्थेदार हरजिंद्र सिंह धामी ने भी सरदार हरप्रीत सिंह रतन ने नाम का प्रस्ताव रखा,जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।बैठक के दौरान एसजीपीसी के प्रधान जत्थेदार हरजिंद्र सिंह धामी ने नए चुने गए पदाधिकारियों को बधाई दी,उन्होंने विश्वास जताया कि नव निर्वाचित पदाधिकारियों के नेतृत्व में गुरूद्वारा पांवटा साहिब की कार सेवा में तेजी आएगी और संगतों को और अधिक सुविधा मिलेगी।इस मौके पर बैठक में हरियां वेलां तरनादल के प्रमुख और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जत्थेदार बाबा निहाल सिंह, पूर्व प्रधान जत्थेदार हरभजन सिंह, पूर्व महासचिव जत्थेदार बाबा नागर सिंह, सदस्य सरदार कर्मवीर सिंह और समस्त सदस्यों के इलावा मैनेजर सरदार जगीर सिंह आदि उपस्थित रहे
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
