Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जगदीश चौहान बने सर्वश्रेष्ठ माइनिंग मैट।
    सिरमौर

    जगदीश चौहान बने सर्वश्रेष्ठ माइनिंग मैट।

    By Himachal VartaMarch 25, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :–  खान सुरक्षा निदेशालय गाजियाबाद क्षेत्र के तत्वाधान में 30वे खान सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कौशल परीक्षण ओर सिलिकोसिस जागरूकता शिविर का आयोजन पांवटा में किया गया। जिसमें खान सुरक्षा निदेशालय गाजियाबाद के उप निदेशक मुख्तार एहमद ओर जिला खनन अधिकारी कुलभुषण शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान खान पर कार्य करने वाले मजदूरों और कर्मचारियो को धूल से होने वाली गम्भीर बीमारी सिलिकोसिस के बारे में जागरूक किया गया। इस बीमारी से बचने के उपाय बताए गए। खान सुरक्षा निदेशालय की ओर से एक डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से खन्नन कर्मचारियों को जागरूक किया गया। डॉक्यूमेंट्री  में सिलिकोसिस बीमारी और खान पर सुरक्षा में चूक से होने वाली दुर्घटना से अवगत करवाया गया।धूल से बचने के लिए समय समय पर उचित छिड़काव ओर मास्क के इस्तेमाल की सलाह दी गई। समय समय पर मजदूरों का मेडिकल चेकअप को सुनिश्चित किया गया। इस मौके पर अलग अलग आठ श्रेणी में एक स्किल ट्रेड टेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमे एक सीसीआई  की मशीनीकृत सहित 17 अर्ध मशीनीकृत खानों ने भाग लिया। जिसमें मुख्यतः  शोवेल ऑपरेटर, ऑटो इलेक्ट्रीशियन, ट्रक डंपर ऑपरेटर, फर्स्ट एड, ब्लास्टर ओर माइनिंग मैट आदि श्रेणी में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। । अलग अलग श्रेणी विशेषज्ञों ने सभी के कौशल को जांचा। इस मौके पर खान सुरक्षा सप्ताह के नोडल अधिकारी आरपी तिवारी, माम् राज ठाकुर, पीके सिन्हा,  अशोक छाबड़ा, कपिल आनंद, कुलदीप सिंह, डीके सिन्हा,  सोहन सिंह, सुनील गोयल, जगदीप तोमर आदि शामिल थे
    30 वे खान सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित किए गए स्किल ट्रेड टेस्ट में अव्वल आने वाले कामगारों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें क्रमशः प्रथम, द्वितीय ओर तृतीय पुरस्कार दिया गया। माइन मैट श्रेणी में सीसीआई के  जगदीश चौहान, धनवासा बनोर माइन के विजय सिंह चौहान , बोहार लाइम स्टोन माइन के बहादुर सिंह , ब्लास्टर श्रेणी में सीसीआई के नागेंद्र, प ओर बल्दवा लाइम स्टोन माइन के सुमेर चंद , डंपर टिपर ऑपरेटर में भूतमड़ी खान के छोटे लाल ,  धनवासा माइन के दीवान सिंह  ओर बनोर लाइम स्टोन माइन के खड़क सिंह, कंप्रेशर ऑपरेटर श्रेणी में भूतमड़ी माइन के जसवंत सिंह,भीमगोडा माइन के हरिचन्द, बनोर लाइम स्टोन माइन के सुंदर सिंह,  ड्रिल ऑपरेटर श्रेणी में  सीसीआई के चंदन,भूतमड़ी के दीपक, धनवासा मोना लाइम स्टोन के  चत्तर सिंग, लोडर शोवेल ओपरेटर श्रेणी में भीमगोडा में महेंद्र सिंह, सीसीआई के बबर खान, सोहन सिंह मीत सिंह के नवीन कुमार, इलेक्ट्रीशियन श्रेणी में सीसीआई में विनोद चौहान,सतपाल ओर फर्स्ट एडर में  सीसीआई में नागेंद्र सिंह, बल्दवा लाइम स्टोन माइन के महेंद्र सिंह और सीआर शर्मा की भीमगोडा माइन के भीम सिंह को पुरस्कृत किया गया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.