नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला दंडाधिकारी सिरमौर आर.के. गौतम ने पांवटा साहिब क्षेत्र के बांगरन पुल की 26 मार्च से 25 अप्रैल 2023 तक द्वितीय चरण की मुरम्मत एवं पुनर्वास कार्य को जारी रखने की स्वीकृति लोक निर्माण विभाग को प्रदान की है। मुरम्मत और पुनर्वास अवधि के दौरान बांगरन पुल पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाहजाही प्रतिबंधित रहेगी।जिला दंडाधिकारी ने इस संदर्भ में एक आदेश जारी करते हुए कहा कि इस पुल की मुरम्मत और पुनर्वास अवधि के दौरान पांवटा-पुरूवाला-सिंहपुर-भगानी-गोजर-डाक पत्थर सड़क पर बांगरन पुल से गुजरने वाले सभी प्रकार के वाहन उपलब्ध वैकल्पिक मार्ग पर चलेंगे।आर.के. गौतम ने बांगरन पुल की मुरम्मत की अवधि के दौरान मार्ग डाईवर्जन स्थल पर साईनबोर्ड लगाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए हैं ताकि वाहनों को आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3