नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा)नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग द्वारा होटल जे क्लार्क्स एक्सोटिका में गत दिनों ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों और लाइन विभाग के अधिकारियों व हितधारकों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। धौलाकुआं माजरा योजना क्षेत्र के लिए जीआईएस आधारित विकास योजना निर्माण को अंतिम रूप देने पर चर्चा करने और विचार-विमर्श करने के लिए ग्राम रूखरी, शंभुवाला, नाहन एन.एच.-7। के हितधारकों की इस बैठक का उद्देश्य जीआईएस आधारित विकास योजना पर विस्तृत विचार-विमर्श और चर्चा करना था ताकि मसौदा विकास योजना की तैयारी और अंतिम रूप देने के लिए उनके बहुमूल्य सुझाव, फीडबैक और इनपुट प्राप्त किए जा सकें।
नगर एवं ग्राम नियोजक ने स्वागत करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों और लाइन विभागों को टीसीपी विभाग के उद्देश्यों, जीआईएस आधारित विकास योजना के संबंध में अब तक किए गए कार्यों के साथ-साथ योजना क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों और संभावनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। तत्पश्चात सलाहकार द्वारा विस्तृत पावर प्वाइंट प्रस्तुति दी गई। यह अवगत कराया गया कि प्रस्ताव के लिए अनुरोध (आरएफपी) दस्तावेज में परिकल्पना के अनुसार, विभाग द्वारा धौलाकुआं-माजरा योजना क्षेत्र में जमीनी स्तर पर हितधारक परामर्श बैठक आयोजित करना जरूरी था। उन्होंने कहा कि विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श के आधार पर धौलाकुआं-माजरा योजना क्षेत्र हेतु प्रारूप योजना तैयार की जायेगी। धौलाकुआं-माजरा योजना क्षेत्र की विकास योजना तैयार करने के लिए सभी लाइन विभागों और ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने अपने बहुमूल्य सुझाव और फीडबैक दी।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23